हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी की गली नंबर 10 निवासी एक युवक पर कुछ दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले के ही रहने वाले दो भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित पर हमला कर दिया और ईंट-पत्थर बरसाए जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार लज्जापुरी निवासी अमन कुमार पुत्र रामकुमार मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे चमरी से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में मोहल्ले के रहने वाले कुछ लोगों ने उसे रोका और हमला कर दिया। आरोप है कि ईंट-पत्थरों से युवक पर हमला किया गया जिससे अमन घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
29 दिसंबर को लग रहा है FREE HEALTH CAMP: 7017732103























