हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से किसानों के निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। जिसके लिए पंजीकरण भी कराए जा रहे हैं। निजी नलकूपों के सहारे खेती करने वाले किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 2023 के बकाए का भुगतान करना होगा। इसके बाद मीटर लगवा कर निशुल्क बिजली का लाभ मिल सकेगा।
आपको बता दें कि ऊर्जा निगम के एक्सईएन आनंद गौतम ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर किसान निजी नलकूपों से ही खेती करते हैं जिसमें से कुछ किसान समय पर बिजली का भुगतान कर देते हैं लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जो बिजली के बिल का भुगतान नहीं करते हैं। जिसकी वजह से नलकूप उपभोक्ताओं पर बिजली के बिलों का करोड़ों रुपया बकाया चल रहा है। किसान बिजली के बिलों का भुगतान कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























