👁 0 views Views
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): हापुड़ के आजाद पार्क टाऊनहाल पार्क में गत एक दशक से नियमित योग कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश चन्द जैन, मुकेश सैनी, योगेश गोयल, चौधरी इन्द्रजीत सिह, संजय गुप्ता ने कहा कि योग, प्राणायाम निशुल्क स्वस्थ रहने का उपहार है, हमें इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए तथा अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अमृत वेला सूर्योदय से पूर्व का समय योग के लिए सर्वश्रेष्ठ है। पार्क में आकर योग करना अधिक लाभकारी है क्योंकि यहा पेड़ पौधे होने के कारण आक्सीजन अधिक होती है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























