स्वस्थ रहने हेतु योग प्राणायाम प्रकृति का उपहार
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): रेलवे पार्क मे पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में चल रहे योग शिविर के तीसरे दिन पतंजली योग पीठ, हरिद्वार से आई योग साध्वी देवादिती ने योग तथा प्राणायाम कराये तथा कहा कि योग, प्राणायाम स्वस्थ रहने का प्रकृति का निशुल्क उपहार है। हम योग प्राणायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करे। उन्होंने कमर दर्द, जोड़ो के दर्द को दूर करने के लिए कुछ विशेष योग प्राणायाम बतायें तथा उनका अभ्यास कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भारती की जिला उपाध्यक्ष शशी गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साध्वी देवादिती (एम टैक) ने कार्यक्रम का शुभारंभ एक भजन गाकर किया। पतजंली योग समिति की राज्य प्रभारी श्रीदेवी ने कहा कि एलोपैथिक दवाएं खा-खा कर लोग परेशान हो गये है। उनसे रोग केवल नियंत्रित रहता है। समूल नष्ट नहीं होती हैं। हमे योग प्राणायाम की शरण में आना चाहिए तभी हम पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। पतंजली योग समिति हापुड़ की जिला प्रभारी आशा सोमानी, अर्चना कसंल, सत्येंद्र गौड एडवोकेट, संजय डाबर, डाo रेखा जैन, गायत्री शर्मा, रेखा सिघंल सहित अनेक महिलायें उपस्थित रही।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























