👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। ऐसे में योग शिविर आयोजित किए गए हैं। इसी क्रम में चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज के तत्वावधान में जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी बृजघाट में आयोजित योग जागरूकता कार्यशाला में गंगा की बहती जलधारा के बीच मोटर बोट में बैठकर लोगों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर ब्रजघाट पहुंची चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की कुलपति संगीता शुक्ला ने कहा कि शरीर की सभी बीमारियों को भगाने के लिए योग करना बेहद जरूरी है। योग से शरीर निरोग रहता है। समाजसेवी विनय मिश्रा ने बताया कि इस दौरान सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग जागरूकता कार्यशाला में मोटर बोट में बैठकर योगाभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न आसन कराए गए।






















