हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपड़ा स्थित महात्मा गंगा दास की स्मृति में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमें दूसरे दिन विराट कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे। वहीं सहअतिथि पारूल चौधरी एशियन गेम 2023 की स्वर्ण व रजत पदक विजेता ने दंगल कुश्ती में पहलवानों के दाव-पेच देखें। इस विराट कुश्ती दंगल में देशभर से आए लगभग 600 महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। आपको बता दें यह दंगल महात्मा गंगा दास की स्मृति में लगभग 70 साल से चला आ रहा है।
वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दुर्धरा से आए पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए कुश्ती आरंभ कराई और कहा कि इस तरह के खेलों में प्रतिभाएं दिखाने वाले पहलवानों को एवं खिलाड़ियों को सरकार को ध्यान देना चाहिए।
विराट कुश्ती दंगल के संयोजक चौधरी पवनवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ऐसे पहलवान जो कुश्ती में आगे बढ़ना चाहते हैं दंगल कमेटी उनका सहयोग करेगी जिससे हमारे क्षेत्र का नाम रोशन होगा। हरियाणा से आए पहलवान रजत ने दो लाख दो हजार रुपए की कुश्ती जीती।चौधरी पवनवीर सिंह, अमित चौधरी, रिंकू चौधरी, मुकेश नंबरदार, पूर्व मंत्री मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान, रविंद्र चौधरी, पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक, राहुल यादव, बिट्टू त्यागी, राहुल त्यागी, शाही सैनिटरी स्टोर सिंभावली, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, इफको के निर्देशक चौधरी शीशपाल सिंह, प्रधानाचार्य सुरेश नागर, असलम पहलवान आदि उपस्थित रहे।





















