जे ऍम एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में मनाया गया वर्ल्ड मेंटल हेल्थ-डे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय जे ऍम एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्वावधान में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ कार्यक्रम का उद्धघाटन मंगलवार को जे ऍम एस ग्रुप के मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव डॉ रोहन सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम, जे ऍम एस इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ धीरज कुमार, फार्मेसी कॉलेज के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनञ्जय तोमर आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जे ऍम एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम ने बताया की सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओ ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनञ्जय तोमर ने अपने व्याख्यान में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे सेलिब्रेट करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओ को विषय वस्तु “मेंटल हेल्थ इस ऐ यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स ” पर गहनता से जानकारी दी और बताया फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ भी जरूरी है। छात्र अमान ने वर्ष १९९२ में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ के साथ मिलकर शुरुआत की, इस दिन 10 अक्टूबर को 150+ देश मनाया जाता है। छात्र ऋतिक, मयंक, हेमंत, मोइन खान और छात्रा सानिया, शालू , सफिया , खुशी, सहना ने प्रेजेंटेशन के द्वारा सभी छात्र छात्राओ को तथा उपस्तिथ गणमान्य व्यक्तियो को नई नई जानकारी दी। संस्थान के माननीय मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर ने छात्र छात्राओ द्वारा निर्मित वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे से सम्बंधित पोस्टर व मॉडल के प्रस्तुतीकरण पर बधाई देते हुए उनको प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम में बीफार्म व डीफार्म के छात्र छात्राये, प्राध्यापकगण, प्राचार्य व निदेशक उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम के अंत मे डॉ धीरज कुमार ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान के सभी प्रध्यापपको एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

























