हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर की सीमा से सटे अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात की सूचना पाकर गढ़मुक्तेश्वर, मेरठ, गजरौला और नोएडा के सैकड़ो लोग इकट्ठा हुए। पुलिस के शीर्ष अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। यह वारदात गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र से सटे गजरौला क्षेत्र में हुई है।
जानकारी के अनुसार मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी अनिरुद्ध का गजरौला के गंगा पार स्थित गैराबाद गांव गुलालपुर में फार्म हाउस है। अनिरुद्ध सोमवार की रात फार्म हाउस पर काम करने वाले नौकर रामरतन पाल भाटी और जीत सिंह के साथ सो रहा था। तीनों अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। तभी आधी रात करीब 7 से 8 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और रतनपाल भाटी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। शोर सुनकर गोलू उर्फ अनिरुद्ध की आंख खुल गई जिसे भी बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। बचाव में आए जीत सिंह को मृत समझकर नकाबपोश बदमाश चले गए। गोलू और रतनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार की सुबह क्षेत्रवासी जब फार्म हाउस के पास पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुई जिन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और घायल जीत सिंह का उपचार चल रहा है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

























