हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिव्यांगजनों को विकलांगता सर्टिफिकेट बनवाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए हर सोमवार को हापुड़ की गढ़ पर स्थित सीएचसी में विशेष कैंप लगाया जाता है। सोमवार को लगभग 40 दिव्यांग अपना विकलांगता सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अस्पताल पहुंचे और सर्टिफिकेट बनवाया। इस सर्टिफिकेट के माध्यम से दिव्यांगजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यस्त अस्पतालों में से एक है जहां आने वाले मरीजों की सुविधाओं को देखते हुए विभाग ने यह व्यवस्था की है। दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए उनका विकलांगता सर्टिफिकेट अस्पताल में बनाया जा रहा है। सोमवार को 40 से अधिक दिव्यांगजन पहुंचे जिन्होंने अपना-अपना सर्टिफिकेट बनवाया।
























