
जीएस विश्वविद्यालय में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अन्तर्गत कार्यशाला आयोजित
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):हापुड़। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार “विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान” के अंतर्गत जीएस विश्वविद्यालय हापुड़ में प्रबुद्धजनों का अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय चौहान, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग एवं नोडल अधिकारी जनपद हापुड़ रहे। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित वरिष्ठ जनों में विगनेष कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षाविद विनोद कुमार शर्मा, सेवा निवृत्त विशेष महानिदेशक डॉ. सत्यपाल सिंह एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर कृषि विभाग उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पावर प्वाइंट स्लाइड के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार किस प्रकार निरंतर प्रदेशवासियों तक लाभ पहुँचा रही है। जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोताओं से भिन्न-भिन्न मुद्दों पर सुझाव मांगे तथा आश्वासन दिया कि उपयोगी सुझावों को संकलित कर सरकार तक पहुँचाया जाएगा।
विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है जो जनता से प्रदेश के विकास हेतु सुझाव मांग रही है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विधानसभा में लगातार दो दिन तक बैठक आयोजित की गई। यदि इसी गति से कार्य जारी रहा तो वर्ष 2035 तक उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाकर हम राष्ट्र के निर्माण में नई पहचान स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम का समापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने किया। इस अवसर पर डीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. रूपाली शर्मा, डॉ. प्रदीप गर्ग, डॉ. एस. कुमार, मनोज शिशोदिया, अनुराग शर्मा, एस.एन. सिंह सहित समस्त विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























