👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रम विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में धौलाना हापुड़ इंडस्ट्रियल एरिया में पोश एक्ट 2013 के अंतर्गत कार्य स्थल पर महिला के उत्पीड़न से बचाव हेतु जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया और विभिन्न श्रम विधियों ,श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित सेवायोजकों, श्रमिकों, मजदूर संघ के सदस्यों को विस्तृत रूप से प्रदान की गई।कार्यशाला में अपर जिला जज, सहायक श्रमायुक्त, व्यापार एसोसिएशन और मजदूर यूनियन के पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित हुए।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























