
कार्तिक मेले के दृष्टिगत तिगड़ी मेले को गढ़ से जोड़ने की तैयारी, बनेगा पंटून पुल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और अमरोहा के तिगड़ी में लगने वाले कार्तिक मेले को देखते हुए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। दोनों घाटों को पंटून पुल से जोड़ने पर विचार विमर्श किया गया। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित हुई जिसमें जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा, अमरोहा जिलाधिकारी नितिन गौड़ तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, मार्ग, सुरक्षा व सुविधा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पंटून पुल की बढ़ती मांग पर भी कार्य किया। इस दौरान अधिकारियों ने इंजीनियर को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि बजट आवंटन के एक से डेढ़ महीने के भीतर पुल तैयार हो जाएगा। आपको पता चले बताते चलें कि कार्तिक मेले में बड़ी संख्या में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं जो मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















