कपसाड़ जाने की सूचना पर शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को किया हाउस अरेस्ट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, कपसाड़ जाने की सूचना पर शनिवार देर रात्रि शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं को हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया।
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को शोषित क्रांति दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह ने घोषणा की थी कि शोषित क्रांति दल का 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल मेरठ के गांव कपसाड़ जाएगा और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाएगा, जैसे ही यह सूचना हापुड़ प्रशासन को मिली तो देर रात्रि ही शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ता अजब सिंह, एसकेडी के पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह व अरुण जाटव आदि को हाउस अरेस्ट कर लिया, जिस पर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। शनिवार रात से रविवार शाम तक पुलिस ने शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं की घेराबंदी करें रखी, जिसे वरिष्ठ कार्यकर्ता अजब सिंह ने लोकतंत्र पर हमला करार दिया और कहा कि यह अघोषित आपातकाल है, क्या हम अपने समाज के पीड़ित परिवार से भी नहीं मिल सकते?
इस दौरान पूर्व सभासद सुरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार,
मानव सागर, प्रसनजीत, प्रिंस कुमार, संजय कुमार, जयंत बक्शी, आकाश, कबीर कुमार, राजा जाटव, शैकी सबली, मोनू जाटव, दीपक बौद्ध आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!