हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी ज़िला हापुड का कार्यक्रम दुर्गाष्टमी शस्त्र पूजन एस. एस. वी. इंटर कॉलेज दिल्ली रोड़ हापुड में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गावाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका रीना शामिल हुई।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवम बहनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य व्यक्ता रीना ने महिलाओं के सशक्तिकरण एवम स्वावलंभी बनने एवम आत्मरक्षा के विषय में अपने विचार रखे। आज के युग में काली, दुर्गा बनकर महारानी लक्षमीबाई जैसी योद्धा बन अपनी सुरक्षा करने के लिये आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जैसे माँ काली, माँ दुर्गा ने राक्षसों का विधर्मियो का संहार कर के धर्म की रक्षा की। वैसे ही आज के परिवेश में उन्ही के आदर्शों पर चल कर अपनी सुरक्षा करना अति आवश्यक है एवम अपने परिवारों में छोटे बच्चो के लिये अपनी सनातन संस्कृति हिन्दू धर्म व शास्त्रों के अध्यन कराने के लिये कहा। मुख्य व्यक्त के ओजस्वी विचारों का श्रवण किया।
मंच पर उपस्थित कार्यक्रम अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेविका अलका निम ने भी अपने उद्बोधन में महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा के लिये सजग रहने के लिये माताओ व बहनों को अपने धर्म के प्रति जागरूक रहने के लिये संदेश दिया।
कार्यक्रम में रेखा,संगीता डिम्पल,सरिता बबिता,रीत्या,अर्चना, रचना,अनु,पूनम,रीता, नेहा,वर्षा, रजनी,मानसी,उर्मिला, प्रियंका, प्रिया, पायल,खुशी,सैकड़ो की संख्या में मात्रशक्तियो की सहभागिता रही।

Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur






















