हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार अप इंडस्ट्रियल कंसलटेट लिमिटेड के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम चलाए जा रहे है। शनिवार को कार्यक्रम सिंभावली ब्लॉक ग्राम खुड़लिया के आईटीआई कालेज में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं सोसायटी चेयरमैन दीपक भाटी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में महिलाओं को मुख्य अतिथि दीपक भाटी ने महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर दीपक भाटी ने बताया कि आज हापुड़ जिले सम्मानित पदों पर हमारी बहने अपनी भूमिका निभा रही है जो हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है। महिलाओं को नई स्वालम्बन के लिए पूजा ने महिलाओं को बताया कि उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से उनके पति कुलदीप जो लिंक के बड़े एजेंट है। उनके व्यापार से अपना ब्यूटी पार्लर के कार्य से काम आय प्राप्त नही हो रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को परिवार में आने वाली बाधाओं के लिए तैयार रहना चाहिए क्योकि बाधाए हमारे परिवार से अधिक होती है जबकि रश्मि सिंह केंद्रीय प्रवक्ता भीवगढ़ छावनी ने बताया कि वर्तमान सरकार विशेष रूप से नारी सम्मान का प्रतीक बन गई है। विभिन्न प्रकार की योजनाएं महिला केंद्रित है चाहे वह सरकारी योजनाओं की हो या प्राइवेट, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा में काफी कमी आई है। आज पूरे जनपद में जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, सीडीओ,पुलिस थाना,सभी मे महिला अधिकारीयो की तैनाती मिली हुई है। आज महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाता है।अब सरकार 6 दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से नारी सुरक्षा नारी सम्मान नई स्वालंबन समाज में नारी की स्थिति को मजबूत करने जा रही है, ट्रेनर शिवानी सिंह ने नारी को कपड़े की दुकान चलाने के बारे में बताया, ट्रेनर कविता ने बुटीक व कपड़ो की सिलाई की जानकारी दी, तो वही ट्रेनर बबीता ने मूढ़े बुनाई व कच्चे माल की जानकारी दी। ट्रेनर गंगावती ने टोकरी बनाना व उसके कच्चे माल की तथा विक्रय की जानकारी दी।ट्रेनर ज्योति ने मिट्टी के कुल्हड़, गले,मटकी व गुल्लक बनाने की जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्था उत्तर प्रदेश सरकार यूपी इंड्रस्टीयल कंसल्टेंट लिमिटेड के सदस्य रोहित गढ़ी, कौशल कुमार,गौरव कुमार,हर्ष,पंकज गुप्ता,ट्रेनर,रेनू कुमारी,मोनिका,अंजना,भावना,अजूबा त्यागी,अनिता शर्मा,रिशु,शिवानी,प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य एवं समस्त अध्यापक स्टाफ उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















