हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की साइट पर महिलाओं ने चोरी का प्रयास किया। चौकीदार की सतर्कता के कारण महिलाएं भाग खड़ी हुई जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह मौके से फरार हो गई। चौकीदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
चौकीदार अमर सिंह ने बताया कि वह गंगा एक्सप्रेसवे की साइट पर चौकीदार है। शनिवार की सुबह अपनी ड्यूटी के दौरान उसने देखा कि कुछ महिलाएं वहां रखा लोहे का सामान चोरी करने का प्रयास कर रही है जिसके बाद उसने शोर मचा दिया और महिलाएं मौके से भाग निकली। चौकीदार ने सिंभावली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























