रविवार व सोमवार को नहीं चलेगा सारथी पोर्टल, लाइसेंस संबंधी कार्य रहेंगे बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण रविवार आज और सोमवार को सारथी पोर्टल नहीं चलेगा। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी कार्य बंद रहेंगे। यहां तक कि लाइसेंस के लिए भी लोग सारथी पोर्टल पर आवेदन नहीं कर सकेंगे।
एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी किया है जिसमें स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रक्रिया में केएमएस कार्य के लिए सॉफ्टवेयर के वर्तमान संचालित वर्जन को अपग्रेड कर वर्जन दो में अपडेट किया जाएगा जिसकी वजह से दो तथा 3 जून को संबंधित कार्य स्थगित रहेंगे।
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























