
दो जुड़वा बच्चों को जन्म देकर बिगड़ी महिला की तबीयत, मेरठ में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की देवलोक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने हापुड़ के जिला अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया जहां महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि शुक्रवार की दोपहर देवलोक कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप शर्मा की पत्नी लकी अपने 12 साल के बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। उन्हें प्रसव पीड़ा हो रही थी। चिकित्सकों की कहने पर महिला अस्पताल में ही बने अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच करने के लिए गई। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने महिला का प्रसव कराया। लकी ने सामान्य प्रसव के बाद दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। बताया कि महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे रेफर किया जहां मेरठ मेडिकल में उसकी मौत हो गई। परिजनों का भी कुछ पता नहीं है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 12 साल का बेटा ही उसके साथ है। हालांकि शनिवार की रात को लकी के पति प्रदीप अस्पताल पहुंचे। वहीं दोनों नवजात बच्चों का नर्सरी में इलाज चल रहा है जिन्हें अभी भी दौरे पड़ रहे हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























