
महिला पतंजलि योग समिति ने किया योगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 21 जून 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर रेलवे पार्क में महिला पतंजलि योग समिति योग आचार्या आशा सोमानी के नेतृत्व और निर्देशन में बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा योग आसन प्राणायाम के साथ-साथ मंडाला योग प्रदर्शन, एक बहुत ही प्रभावी लघु नाटिका, सूर्य नमस्कार और भगवान शिव के भजनों पर जुंबा का आत्मिक आध्यात्मिक आनंद लिया।
शरीर और मन मस्तिष्क के स्वास्थ्य के साथ जहां योग निराशा से आशा की ओर ले जाता है। वही अनुशासन और एक मर्यादित व्यक्तित्व का चित्रण करता है।
सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी गायनी सोसायटी की अध्यक्ष डॉ दीपशिखा गोयल, सचिव डॉ अनुभा दूधिया हापुड़ मोनोपॉज़ल समिति की अध्यक्ष डॉ नीता शर्मा व सचिव डॉ पूनम ग्रोवर, पूर्व नगर अध्यक्ष मालती भारती, संस्थापिका आशा सोमानी जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
डॉ नीता शर्मा, डॉ दीपशिखा गोयल, मालती भारती जी ने अपने विचार रखें तथा आशा समानी जी को बहुत आभार व्यक्त किया कि वह समाज की महिलाओं को एक जुटता के साथ-साथ , नियमित योग से जोड़े हुए उनमें शक्ति की अभिव्यक्ति का संचार कर रही हैं।
सरोज तापड़िया वीना, सविता अनीता, कल्पना डॉ अंशिका डॉ शालिनी भूषण डॉ पुष्पा वत्स, कृष्णा, मंजू, डॉ पूनम पाठक, विनय, मधु, मीरा ,लाविका, नीलम अनीता जैन, शीलू,नीलम त्यागी आदि का विशेष सहयोग व भागीदारी अनेक महिलाओं द्वारा आज के कार्यक्रम में सहभागिता एक हर्ष का विषय रहा। महिला पतंजलि योग समिति द्वारा सभी डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया।
इसी के साथ योग शिक्षिका आशा सोमानी जी को संस्थाओं द्वारा सम्मान प्रतीक भेंट दी गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी को योग संबंधित पुस्तक व प्रसाद वितरण किया गया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867























