हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैड़ा निवासी एक महिला ने गुरुवार की देर रात दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला बुखार से ग्रसित थी जिसका मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिले में बुखार से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 15 पहुंच गया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव निवासी विजयपाल ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी रिया एक हफ्ते पहले बुखार की चपेट में आई थी जिसका उपचार गांव में शुरू हुआ। सुधार न होने पर रिया को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया जिसके बाद मेरठ के निजी अस्पताल में रिया का उपचार शुरू हुआ जहां गुरुवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
गाड़ी, बाइक समेत अन्य वाहन में घर बैठे लगवाएं जीपीएस: 8126293996






















