हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में किन्हीं कारणों से गन्ने की फसल में आग लग गई। आग को बढ़ता हुआ देख मामले की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची जिस ने कड़ी मशक्कत कर पहले तो आग को बढ़ने से रोका उसके बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान 112 पीआरवी पर तैनात महिला सिपाही भी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करती हुई नजर आई।
मामला शनिवार का है जहां असौड़ा गांव में 18 बीघा गन्ने की फसल लगी हुई थी जिसके कुछ हिस्से में अचानक आग की लपटें दिखाई दी। आग को काबू में करने के लिए पहले तो आसपास लगी फसल को हटाया गया उसके बाद कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान 112 पीआरवी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने भी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। सभी की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।






















