हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पिछले 5 वर्षों में कितना विकास हुआ है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए जब EHAPUR NEWS की टीम वार्ड-6 में पहुंची तो लोगों ने बात करने से इंकार कर दिया। हालांकि क्षेत्र में घूमने पर कुछ तस्वीरें सामने आई। जैसे स्ट्रीट लाइट को खंभे की जगह मकान की दीवारों पर टांगा हुआ है। वार्ड नंबर 6 में मोहल्ला नई बस्ती समेत अन्य मोहल्ले शामिल हैं जहां के सभासद है नरेंद्र कुमार उर्फ बंटी। बता दें कि साल 2017 में कुल 4 प्रत्याशी बाबूगढ़ के वार्ड नंबर 6 से चुनावी मैदान में उतरे। नरेंद्र कुमार, विनोद, देवेश यादव, रवि प्रकाश ने 2017 के नगर निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई जिसमें नरेंद्र कुमार ने बाजी मारी। 36 वर्षीय नरेंद्र कुमार की शैक्षिक योग्यता नामांकन के अनुसार हाई स्कूल पास है। बता दें कि मकानों की दीवारों पर टंगी यह स्ट्रीट लाइट हादसे को न्योता दे रही है।






















