👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में एक महिला ने नन्ही परी को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराई गया है। गांव अकबरपुर बुकलाना निवासी 30 वर्षीय अनु पत्नी सतीश कुमार को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी सिंभावली के नवादा के पास आते ही गर्भवती महिला को तेज प्रसव होने लगी। इसके बाद पायलट पुष्पेंद्र ईएमटी प्रवीण कुमार ने समझदारी का परिचय देते हुए एंबुलेंस को सड़क किनारे लगाया और महिला का सुरक्षित प्रसारण कराया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















