
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल में दूसरी शादी को लेकर हुए विवाद में महिला और उसकी मां के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में बंद कर मारपीट की और चाकूओं से वार किया और मोबाइल फोन भी तोड़ा।
गांव हिम्मतनगर देहपा की रहने वाली महजबी ने बताया कि उसकी शादी गांव हावल के रहने वाले वाहिद के साथ हुई थी। आरोप है कि वाहिद ने 2023 में दूसरी शादी कर ली जिसका विरोध करने पर पति वाहिद, जेठ जब्बार, देवर रशीद, जेठानी मोमिना और देवरानी नगमा ने उसके साथ मारपीट की। तहरीर के अनुसार सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे उसकी मां किश्वर उससे मिलने ससुराल पहुंची। इसी दौरान सभी आरोपियों ने दोनों को घर में बंद कर दिया और मारपीट की। चाकू से हमला किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर वाहिद, जब्बार, रशीद, मोमिना और नगमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















