
बारात के दौरान दूल्हे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक द्वारा धमकी देने और आपत्तिजनक फोटो भेजने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तहरीर के अनुसार सोमवार को बारात चढ़त के दौरान महिला छिद्दापुरी के रहने वाले आमिर ने दूल्हे से बात करने का प्रयास किया। समय न होने पर दूल्हे के रिश्तेदार को बुलाया गया। आरोप है कि आमिर ने बुग्गी पर फायरिंग करने की बात कही और मना करने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद बरात पक्ष के कुछ लोगों के मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से लड़की की आपत्तिजनक फोटो और संदेश भेज दिए। मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























