हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को हापुड़ में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व राज्य सभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया और उनके दीर्घ आयु होने की कामना की।
सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख की अगुवाई में वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल आजाद, पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, पूर्व मंत्री ब्रजभूषण त्यागी, फकीरा चौधरी, रामपाल जाटव, मूलवीर प्रधान जिला कार्यालय पर एकत्र हुए और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घ आयु होने का कामना की। सपा नेताओं ने राहगीरों को केले व मास्क वितरित किए। सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने प्रोफेसर रामगोपाल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























