
मतदाता दिवस पर प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगी पुरस्कृत
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार कोवप्रशासन द्वारा निर्गत आदेश के क्रम में सुश्री सुभद्रा कुमारी चौहान कल्चरल क्लब तथा ‘मतदाता जागरूकता समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान की संयोजिका डाॅ.सर्वेश के नेतृत्व में’राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर द्वारा वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की संचालिका डॉ. नीशू यादव ने मतदाता जागरूकता अभियान के विषय में छात्राओं को अवगत कराया, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने भाषण, गीत, नुक्कड़ नाटक, तथा कविता पाठ किया। समीक्षा त्यागी, मनु, भूमिका , कनिष्का,मोनिका, निशा, पारुल, गुंजन आदि छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी की तथा सुंदर प्रस्तुति दी। हेल्प डेस्क से प्राध्यापिका सुश्री विनीता पारस ने छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए पूरी जानकारी दी तथा शीघ्रातिशीघ्र आवेदन करने के लिए कहा।जिला प्रशासन द्वारा एस. एस. वी.पी.जी. कॉलेज, हापुड़ में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की संयोजिका डॉक्टर सर्वेश को स्वीप प्रचार में बेहतरीन योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं कु.नीशू ,रमसा एवं सुहानी तथा स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता अभिलाष एवं वर्षा को प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा मतदाता पहचान पत्र बनवाने एवं एक जागरूक मतदाता होने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर अरुणा शर्मा, प्रोफेसर जया शर्मा, प्रोफेसर करुणा गुप्ता, प्रो.अमिता शर्मा, डॉ. अलका सिंह, डॉ .मीनू कश्यप,सुश्री साधना आदि प्राध्यापिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी ने शपथ लिया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़





























