
सुशासन सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):देश के भूतपूर्व प्रधान मंत्री व भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोदिवस पर चलाये जा रहे सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर बुधवार को हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी चंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रध्दासुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान लोक भवन लखनऊ में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देखा गया। तदोपरांत सुशासन सप्ताह के तहत हर दिन सुशासन दिवस हो ऐसे कार्य करने हेतु वक्ताओं द्वारा सम्बोधन किया गया। कहा कि हमें अपने अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक होते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत चलाई गई प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों द्वारा पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर आर्य कन्या पाठशाला की छात्रा द्वारा जिलाधिकारी, मुख्य विकास आधिकारी व अपर जिलाधिकारी को पौधा देकर स्वागत किया गया।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214


























