सुलेख प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगी हुए पुरस्कृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): स्व० जनार्दन स्वरूप तोषनीवाल एवं स्व०कृष्णा देवी तोषनीवाल की स्मृति में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता गत दिनो हापुड़ के संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कराई गई थी।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं को मंगलवार को पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय में अतिथियों मुकेश कुमार तोषनीवाल एवं डॉ अंजना सक्सेना का स्वागत पुष्प माला से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना एवं अतिथि सम्मान स्वागत गीत से किया गया।
प्रबन्धक ज्ञान चन्द शर्मा ने अतिथियों का परिचय कराया और अपने सम्बोधन में बच्चों को प्रोत्साहित किया। मुकेश कुमार तोषनीवाल ने हिंदी सुलेख के लिए दी तीन जीवनी तमिलनाडु की आई पी एस अधिकारी एन अंबिका, गुलावटी की प्रिया तायल एवं हापुड़ की हिमानी अग्रवाल के विषय में बताया कि कैसे वे शिक्षा द्वारा उच्च स्थान पर पहुंची। हापुड़ की सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ अंजना सक्सेना ने सुलेख के महत्व को बताते हुए जीवन में अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से पूजा सैनी,अलीशा अंसारी, सफ़रा एवं आयुष ने प्रथम,द्वितीय,तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।कक्षा सात में इंशा, ईशल ,भास्कर वर्मा एवं नशरा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ रहे। कक्षा आठ में प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ शिवांश अवस्थी,अलीशा, दिया सैनी,एवं गीतेश सैनी रहे। कार्यक्रम का संचालन वैष्णवी ने किया।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























