
पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी एक विवाहिता द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित युवक दीपक ने थाने में तहरीर देते हुए अपनी पत्नी आंचल और उसके प्रेमी कपिल के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि गांव बक्सर के रहने वाले पीड़ित युवक दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जनपद आजमगढ़ के थाना देवगांव क्षेत्र के गांव खुरसु निवासी आंचल के साथ करीब चार साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनकी दो संतान हुई जिनमें एक बच्चे की मृत्यु हो चुकी है। पीड़ित दीपक का कहना है कि उसकी पत्नी आंचल कई लोगों से फोनों पर बात करती है। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी आंचल ने पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी आंचल को एक दिन फोन कर रहा था तो उसका नंबर व्यस्त गया, लेकिन अचानक से कॉल कांफ्रेंस चली गई, तो उसने सुना की उसकी पत्नी आंचल और उसका प्रेमी कपिल पीड़ित दीपक को जहर देकर मारने की साजिश रच रहे थे। पीड़ित दीपक ने दोनों की रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद पीड़ित दीपक की पत्नी आंचल घर से करीब 38 हजार रुपए की नकदी, आभूषण और बच्चों को लेकर प्रेमी कपिल के साथ चली गई। आरोप है कि पत्नी आंचल और उसका प्रेमी कपिल लगातार पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























