👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि पति शराब पीने का आदी है और वह शराब पीकर उसकी तथा दोनों बेटियों के साथ गाली गलौज कर मार पिटाई करता है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर सिंभावली पुलिस ने दारूबाज पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















