
तारीख पर लौट रहे पति को पत्नी ने परिजनों संग पीटा, सात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर टाटा धर्म कांटा के पास एक व्यक्ति को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पीड़ित की पत्नी और ससुर समेत सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के मुंडाली निवासी सलमान ने बताया कि वह 23 मार्च को कोर्ट में तारीख पर हापुड़ आए थे। वह न्यायालय से वापस लौट रहे थे तो दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। बुलंदशहर रोड पर हुई मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पत्नी इरम, ससुर शमशेर, साला सलमान, असलम, समीर, बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























