हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुआं में बिजली की चोरी से मेले की लाइट जगमगाई जा रही थी। विजिलेंस विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी हाथ पैर हाथ मलते रह गए। उन्हें बिजली चोरी का पता तक नहीं चला। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि अधिकारियों को इस बात की भनक तक क्यों नहीं लगी जबकि मेले में अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने के निर्देश हैं। उसके बावजूद भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई नहीं की।
विजिलेंस विभाग के सहायक अभियंता एससी यादव ने अपनी टीम के साथ गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार की रात छापामार कार्रवाई की थी जहां बिजली चोरी कर मेले में सप्लाई की जा रही थी। ठेकेदार गगन अग्रवाल के खिलाफ भी विजिलेंस ने कार्रवाई की लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही इस दौरान सामने आ रही है। मामले में भ्रष्टाचार की बू आ रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















