हापुड़ सरकार का कौन होगा मुखिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अगले वर्ष जनवरी-2023 में बनने वाली हापुड़ की सरकार का कौन मुखिया होगा, इसको लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। गत दो चांस से नगर पालिका परिषद हापुड़ पर भाजपा का कब्जा है और भाजपा सीट पर काबिज रहने के लिए पूरी तरह छटपटा रही है, परंतु इस बार लक्ष्य को भेदने के लिए भाजपा को चने चबाने होंगे। यह सीट भाजपा के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के हापुड़ आगमन पर हापुड़ चेयरमैन पद के लिए 12 महिलाओं ने दावेदारी की थी। हापुड़ सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। कई दावेदारों ने लखनऊ जाकर हाई कमान को अपना बायोडाटा सौंपा है। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा, बताया जा रहा है कि प्रत्याशी के चयन में उसकी छवि ही चयन का आधार होगा।
सूत्र बताते है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर दावेदारों की सूची में से आधे तो पहली सरसरी नजर से बायोडाटा देखने पर ही दौड़ से बाहर हो गए। हापुड़ की भूतपूर्व चेयरमैन सरोज सिंह व मालती भारती तथा जिला पंचायत की भूतपूर्व अध्यक्ष अमृता कुमार के कार्य काल की कुंडली खंगाली जा रही है। दूसरी ओर आरक्षण में बदलाव की सम्भावनाओं को भी देखा जा रहा है। नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर चुनाव किला फतह करना टेढ़ी खीर होगा।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























