👁 0 views Views
घर का ताला लगा कर जाना बदमाशों को न्यौता देना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सर्दी के मौसम में घर का ताला लगा कर कहीं जाना, बदमाशों को न्यौता देना है। हापुड़ के मौहल्ला पटेल नगर में बदमाश एक भाजपा नेता के घर का ताला चटका कर लाखों के जेवर व करीब 40 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।
भाजपा नेता तुषार परिवार सहित पटेल नगर में रहते है। परिवार के लोग घर का ताला लगा कर कथा सुनने चले गए। इसी बीच बदमाश आए और ताला तोड़कर जेवर व नकदी ले गए। तुषार के परिवारजनों को चोरी की वारदात का उस समय पता चला जब वे कथा सुनकर घर वापिस लौटे। पुलिस जांच कर रही है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

























