
#ED #आयकर विभाग #उत्तर प्रदेश सरकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोग कहते हैं कि कारोबार नहीं है, मंदा चल रहा है, यदि यह बात सत्य है तो प्रोपर्टी में निवेश करने वालों पर कालाधन कहाँ से आ रहा है।
बात तो करीब 6 माह पहले की है, जब एक के कारोबारी ने नई शिवपुरी के गोल चक्कर के पास 350 वर्ग गज में बने एक आलीशान कोठी को चार करोड़ रूपए में खरीदा था अब कोठी को जमींदोज कर दिया गया है और नया भवन का निर्माण शुरू है।
बताते है कि एचपीडीए में दाखिल नक्शे के मुताबिक निर्माण कराने व उसकी फनीसिंग कराने पर ही चार करोड़ रुपए खर्च होगे। आखिर कालाधन है, तभी तो निवेश होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार को स्टाम्प ड्यूरी की जांच करानी चाहिए ताकि राजस्व सरकार को मिले। कालेधन के निवेश को प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग को भी संज्ञान लेना चाहिए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























