तस्करी की शराब सप्लायर्स पर पुलिस कब कसेगी शिकंजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धंधेबाजों को तस्करी की शराब सप्लाई करने वाला कौन है और पुलिस कब इस सप्लायर्स को गिरफ्तार करेगी, यह नगर में चर्चा का विषय बना है।
गत दिनों एक बैंकटहाल में एक सर्राफ ने बेटे की शादी में काकटेल पार्टी दी थी और इस दावत में सर्राफ ने हरियाणा से लाई गई तस्करी की शराब परोसी थी। आबकारी विभाग ने मौके से हरियाणा की शराब बरामद की, परंतु पुलिस आज तक उस सप्लायर्स को नहीं पकड़ पाई है जिससे सर्राफ शराब खरीद कर लाया था।
एक धंधेबाज ऐसा है, जो गली-कूंचों तथा गांवों में बिक रही मिस इंडिया शराब को कौन सप्लाई कर रहा है, पुलिस इस सप्लायर्स को भी नहीं पकड़ सकी है।
गत दिनों धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में शराब का एक गोदाम पकड़ा गया था, जहां तस्करी की शराब को पहले एकत्र किया जाता है और फिर गोदाम से अन्यत्र सप्लाई की जाती है। पुलिस शराब बरामद कर कैंटर चालक व कंडक्टर को तो जेल भेज चुकी है, परंतु गोदाम मालिक व शराब के धंधेबाज को आज तक नहीं पकड़ सकी है। जनपद हापुड़ में जगह-जगह धडल्ले से बिक रही तस्करी की शराब में प्रदेश सरकार को भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























