टिम्बर व्यवसायी राजीव कंसल की मौत से कब पर्दा उठेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बहुचर्चित टिम्बर व्यवसायी राजीव कंसल की मौत के रहस्य से कब पर्दा उठेगा, यह नगर मे चर्चा का विषय बना है, क्योंकि थाना हापुड़ देहात पुलिस इस मामले में पहले ही क्लोजर रिपोर्ट लगा चुकी है। अब मामला न्यायालय मे है जिसकी सुनवाई 22 दिसम्बर को होगी।
बता दें कि टिम्बर व्यवसायी राजीव कंसल ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर 9 अगस्त 2021 को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस सिलसिले में राजीव कंसल के पिता पूरनमल ने योगेश दलाल, मनीष कंसल उर्फ मक्खन, हेमचंद सर्राफ, संजीव कुमार को सूदखोर बताते हुए रुपया वसूलने के लिए प्रताड़ित करना बताया था और आरोपियों के विरुद्ध धारा 306, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है औऱ माननीय न्यायालय में सुनवाई चल रही है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















