वाहनों से डीजल चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान सड़क व होटलों के किनारे खड़े वाहनों से तेल चोरी करने वाले एक गैंग के तीन सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गाड़ी कैंटर, अवैध हथियार, 300 लीटर डीजल व तेल चोरी करने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार थाना धौलाना पुलिस रात देहरा नगर पुल के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक कैंटर में सवार तीन बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश सड़क किनारे खड़े वाहनों से तेल चोरी करने वाले गैंग के सदस्य निकले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कैंटर, दो तमंचे, दो कारतूस, 300 लीटर डीलज तथा वाहनों से तेल चोरी करने वाले उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की पहचान थाना पिलखुवा के अलवीनगर का समानू, थाना धौलाना के गांव देहरा का अफजाल व पिपलैड़ा का राहत है। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे वाहनों ने पाइप द्वारा तेल चोरी कर बेच देते है और इस प्रकार हुई आय से परिवार का खर्च चलाते है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























