हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चमरी और लज्जापुरी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस देने के बाद उन्होंने मंडलायुक्त से राहत के लिए गुहार लगाई है। हालांकि अधिकांश लोग स्वयं अतिक्रमण हटा चुके हैं लेकिन जिन्होंने नहीं हटाया उन्हें नोटिस जारी किया गया था जिन्होंने मंडलायुक्त से राहत के लिए गुहार लगाई है।
हापुड़ नगर पालिका परिषद ने सड़क चौड़ीकरण के लिए सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले 111 भवन स्वामियों को नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया था और कुछ हाईकोर्ट की शरण में चले गए थे। इसके बाद जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने तीन सदस्य जांच समिति गठित की थी। एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शामिल किया गया था। टीम को निरीक्षण के दौरान सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मिला। इस पर उन्होंने भवन स्वामियों को स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन कुछ ने अतिक्रमण नहीं हटाया। नगर पालिका परिषद द्वारा पिछले महीने भी अतिक्रमण करने वाले भवन स्वामी को निर्देश दिए थे जिसके बाद कमलजीत सिंह, सुरेश चंद्र, जयपाल सिंह, अतर सिंह आदि मेरठ मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी जे से मिले और राहत दिलाने की गुहार लगाई।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512
























