जब सांसद की आंखे भी नम हो गई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की होनहार बेटी कीर्ति सिंह की दुखद मौत पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कीर्ति सिंह के पिता रविंद्र सिंह को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार गुंडागर्दी पर उतारु गुंडों के सफाए तथा उनकी सम्पत्ति को जब्त करके ही दम लेगी। इस दौरान रविंद्र सिंह ने सांसद के गले लग कर अपना दुख व्यक्त किया तो सांसद की आंखे भी नम हो गई।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल मंगलवार को कीर्ति सिंह के पन्नापुरी हापुड़ आवास पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे तो कीर्ति के पिता रविंद्र सिंह अपने आप को रोक नहीं सके और सांसद से लगे मिलकर रोने लगे। होनहार बेटी के खोने का गम सभी को था। एक पिता की पीड़ा को देखकर सांसद की आंखे भी नम हो गई। सांसद ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है। सूबे में कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है। गुंडे बच नहीं पाएंगे।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207























