जुआ खेल रहे थे, पकड़े गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली पर्व पर जुए के अड्डों की धर पकड़ के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक ठिकाने से 5 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जुए का यह अड्डा रविदास चौक के पास कंठी माता मंदिर के पास चल रहा था। पुलिस ने रविदास चौक निवासी अभिषेक, विष्णु, अक्षय, अनुज व आहाता बस्तीराम के अमन को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 1430 तथा ताश बरामद की है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






























