
👁 0 views Views
गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर डिवीजन में ओटीएस से 14 करोड़ की वसूली की है। एक मुश्त समाधान योजना के तहत अब तक गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम में 11,300 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण कराया जिनसे 13 करोड़ 20 लाख रुपए की वसूली की गई है। इसके अतिरिक्त बिजली चोरी के प्रकरणों में भी सख्ती बरतते हुए 70 लाख रुपए अलग से जमा कराए गए हैं। कुल 14 करोड रुपए की वसूली की गई है। एक्सईएन सूर्य उदय प्रताप ने बताया कि गढ़, सिंभावली, ब्रजघाट, बहादुरगढ़ और नानपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706

























