
मौसम अपडेट: हापुड़ में शुक्रवार से सर्दी बढ़ने का अनुमान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हुई बारिश के बाद हवाएं सर्द हो गई हैं। तापमान में गिरावट आने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। संभावना है कि शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी जिससे सर्दी बढ़ेगी।
सोमवार को निकली धूप के बाद मंगलवार को जनपद हापुड़ में जोरदार बारिश हुई। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे जिससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। वहीं पहाड़ में हो रही बर्फबारी का असर भी जिले में दिखाई दे रहा है। Srd हवाओं की रफ्तार बढ़ने से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। संभावना है कि शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ सकती है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























