
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए अलग से बनेगा टिकट काउंटर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर जल्द ही दिव्यांगों के लिए अलग से टिकट काउंटर बनाया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर नए टिकट काउंटर तैयार किया जा रहे हैं। दिव्यांगों की सुविधा के तहत यहां पर अलग से काउंटर बनेगा।पुराने टिकट काउंटर के पीछे छह नए टिकट काउंटर तैयार किए जा रहे हैं जिसमें दो आरक्षण, दो साधारण टिकट के लिए भी तैयार होंगे, एक दिव्यांगों के लिए बनाया जाएगा।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926























