
फाइनेंस कंपनी के नाम पर फर्जी कर्मचारी ने हड़पे हजारों रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक अज्ञात व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर लोगों के साथ ठगी को अंजाम दिया और उसने हजारों रुपए हड़प लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठगी का शिकार हुए सोनी निवासी बिहुनी, पूनम निवासी भगवानपुर, गुलशन और रवीना निवासी बहादुरगढ़, फरीदा निवासी बिहूनी और गीता निवासी गांव अलीपुर शामिल है जिन्होंने बताया कि अलग-अलग तिथियां में उनसे कुल 16,350 रुपए की ठगी हुई है। भेजी गई राशि कंपनी के पास नहीं पहुंची। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार यादव ने फर्जी पहचान पत्र बनाकर ग्राहकों के साथ ठगी को अंजाम दिया जिसने ग्राहकों से ऋण की मासिक किस्त जमा करने के नाम पर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton


























