
पिलखुवा: टोल का भुगतान न करने वालों के फोन पर पहुंचेगा नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों ने यदि टोल का भुगतान नहीं किया तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2026 लागू होने के बाद टोल न देने पर वाहन मालिकों को सीधे मोबाइल पर ही नोटिस भेजा जा रहा है। यदि वह 72 घंटे के भीतर भुगतान नहीं करते हैं तो समय सीमा पार होने के बाद दोगुना शुल्क देना होगा। इसी के साथ 15 दिन तक भुगतान लंबित रहने पर वाहन से जुड़ी सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। छिजारसी टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट हेड इंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नए नियम लागू होने के बाद टोल व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल हो गई है। अब बिना भुगतान के निकलने वाले वाहनों को चिन्हित कर नोटिस भेजा जाएगा। समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

























