👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट ले ली जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम तक आते-आते अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रह गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। तापमान में कमी आने से लोगों को राहत मिली है।
आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह निकली धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा लेकिन शाम करीब 4:00 बजे अचानक आसमान में बादल छा गए, धूल भरी आंधी चलने लगी और मौसम ने करवट ले ली। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत महसूस की। अनुमान है कि रविवार को क्षेत्र में बारिश हो सकती है जिससे न्यूनतम पारा तीन डिग्री गिरकर 35 डिग्री रह जाएगा।
























