
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
कब्जे से मिला हथियार, मिली सजा व अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com);हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध रुप से असलहा रखने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
अभियुक्त फजरू द्वारा अवैध रुप से असलहा रखने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 11/2018 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बहादुरगढ़ पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि (08 माह) व 2,000/- रुपये के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी फजरू पुत्र कुरबान अली निवासी मौ0 रुस्तमपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ है।
प्लाइवुड, हार्डवेयर और मॉड्यूलर किचन एसेसरीज से जुड़ा सारा सामान होलसेल दामों पर खरीदें: 9927019562






















