वरिष्ठ अधिवक्ता युसूफ कुरैशी के निधन से शोक की लहर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता व हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युसूफ कुरैशी का शनिवार की रात को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। रविवार को जैसे ही वरिष्ठ अधिवक्ता युसूफ कुरैशी के निधन का समाचार अधिवक्ताओं व समाज के अन्य लोगों को पता चला तो शोक की लहर दौड़ गई और अधिवक्ता व गणमान्य लोगों ने युसूफ कुरैशी के आवास पर पहुंच कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवारजनों को सांत्वना दी। अधिवक्ता युसूफ कुरैशी की उन अधिवक्ताओं मे होती थी जिन्होंने सदैव अधिवक्ताओं के हितों के लिए लड़ाई लड़ी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना के लिए जारी आंदोलन में सक्रिय रह कर सहयोग दिया है। हापुड़ के अधिवक्ताओं व वादकारियों के बीच सदैव मृदुभाषी होने के कारण अपनी लोकप्रियता को बढ़ाया।
पांच चॉकलेट पान के साथ एक FIRE PAAN FREE: 7310000347























